येरवदा जेल, पुणे (फ़ाइल फोटो)
येरवदा जेल, पुणे (फ़ाइल फोटो)

Loading

पुणे: महाराष्ट्र (Maharashtra News)  के पुणे (Pune Crime News) की यरवदा केंद्रीय जेल (Yerwada jail) के दर्जन भर कैदियों ने बृहस्पतिवार की सुबह एक जेलर पर कथित तौर पर हमला कर दिया, जिससे इस घटना में उनकी कलाई टूट गई। चौंकाने वाली इस घटना के बारे में एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हमले में जेलर शेरखान पठान को चोट आयी और उनकी कलाई टूट गई। 

उन्होंने बताया,‘जब पठान जेल के सर्कल एक क्षेत्र में ड्यूटी पर थे, तभी कैदी प्रकाश रेनुसे, विक्की कांबले और 10 अन्य ने उन पर हमला कर दिया।  उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। 

गौरतलब हो कि इसके पहले येरवडा जेल से कैदी के सुसाइड करने की घटना सामने आई है। आये दिन येरवडा जेल में कानून हाथ में लेने की ऐसी घटनाएं सामने आ रही है।