Mumbai Snapchat Rape
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Loading

पुणे: पुणे के हड़पसर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां जेल में बंद एक शातिर अपराधी पर नाबालिग से बलात्कार का आरोप लगा। दरअसल अपनी पहचान का गलत फायदा उठाते हुए तुषार काकडे ने एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया। लड़की ने डर की वजह से ये बात छिपाई थी, लेकिन उसके गर्भवती होने के बाद यह मामला सामने आया। यह घटना जनवरी 2023 से फरवरी 2024 के दौरान हडपसर परिसर के शिंदे बस्ती में हुई। आरोपी शातिर अपराधी है और वह फिलहाल अमरावती जेल में बंद है। 
इस मामले में 17 वर्षीय पीड़ित लड़की ने बुधवार 20 मार्च को हडपसर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर तुषार कैलाश काकडे (उम्र-20, नि. म्हाडा कॉलोनी, हडपसर) के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376/2/एन/आई, के साथ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 
 

पुलिस उपनिरीक्षक कविराज पाटिल से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की और आरोपी एक ही परिसर में रहते है। वे दोनों एक दूसरे को पहचानते है। आरोपी ने पीड़ित लड़की के साथ जबरन बार बार शारीरिक संबंध बनाया। इससे लड़की गर्भवती हो गई तो यह मामला सामने आया। 

आरोपी तुषार काकडे दहशत पैदा करने वाला शातिर अपराधी है। उसने साथियों के साथ कोयता, चाकू जैसे हथियारों के साथ हत्या का प्रयास, गैरकानूनी रुप से हथियार रखने जैसे अपराध किए है। तत्कालीन पुलिस आयुक्त रितेश कुमार ने आरोपी तुषार काकडे पर एमपीडीए कानून के तहत कार्रवाई कर एक वर्ष के लिए अमरावती सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया है।  मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक कविराज पाटिल कर रहे है।