पुणे में मोबाइल छीनने की वारदात से लोग सहमे

    Loading

    पुणे: पुणे शहर (Pune City) में बाइक सवार लूटेरों ने उत्पात मचा रखा है। अलग-अलग तीन घटनाओं में महिला का मोबाइल, सोने के गहने और यात्री का मोबाइल (Mobile) छीनने की घटना हुई। ये घटनाएं सिंहगढ़, बंडगार्डन और सहकार नगर में घटी है। इसके साथ ही पीएमटी में भी चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं।

    इस मामले में सिंहगढ़ पुलिस स्टेशन में तुलसीराम खराडे (47) ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता भतीजे के साथ कोल्हापुर जाने के लिए नवले ब्रिज के पास रूका था। रात करीब साढ़े 12 बजे बाइक पर आए दो लुटेरों ने शिकायतकर्ता के भतीजे के हाथ से 10 हजार रुपए कीमत का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इस मामले में केस दर्ज कराया गया है।

    महिला ने दर्ज कराई शिकायत

    लूटपाट की दूसरी घटना बंडगार्डन में हुई है। इस मामले में 21 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता शाम साढे पांच बजे अलंकार ब्रिज से जहांगीर चौक से होकर पैदल जा रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक से आए दो लुटेरों ने उसके पास आकर 29 हजार रुपए का मोबाइल छीन कर फरार हो गया। बंड गार्डन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज 

    तीसरी घटना में लुटेरे ने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र और रानी हार छीनने का प्रयास किया, लेकिन उसकी चालाकी काम नहीं आई। इस तरह से लुटेरे गहने छीनने में असफल रहे। यह घटना बालाजीनगर के पेट्रोल पंप के पास हुई्। इस मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।