hamla

    Loading

    पुणे: शहर के नूतन मराठी स्कूल (Nutan Marathi School) में पढ़ने वाले विद्यार्थी (Student) पर कोयते (Koyta) से हमला करने की घटना सामने आई है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस मामले में विश्रामबाग पुलिस स्टेशन (Vishrambaug Police Station) में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।  इस मामले में पांच से छह लड़कों का गैंग शामिल है।  इस घटना में दो लड़के जख्मी हुए है। 

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,जनता कॉलोनी परिसर में रहने वाले गणेश भंडारी अपनी महिला दोस्त के साथ स्कूल परिसर में एक जगह पर बात कर रहा था। इसी दौरान जख्मी लड़का वहां पहुंचा। उसने लड़की की तरफ देखा। यह देखकर गणेश ने लड़के को टोका की तुम मेरी दोस्त की तरफ क्यों देख रहे हो। और फिर देख लेने की धमकी दी। 

    अस्पताल में चल रहा इलाज

    उसने कहा कि मेरा खेकड़ा गैंग है। जख्मी लड़का डर का वहां से निकल गया। इसके बाद स्कूल की छुट्टी होने के बाद गणेश और उसके साथी हाथ में कोयता लेकर वहां पहुंचे। गिरोह के लड़कों ने जख्मी लड़के पर हमला किया। इसमें उसके हाथ में गंभीर चोट लगी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जख्मी लड़के को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।  इसके बाद विश्रामबाग पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौके पर फरार हुए लड़कों की तलाश शुरु कर दी है।