love jihad
Pic: Twitter/Social Media

Loading

नई दिल्ली/सोलापुर. महाराष्ट्र (Maharashtra) के सोलापुर (Solapur) में फिर लव जिहाद के शक में मुस्लिम लड़के की पिटाई हो गई है। फिर जख्मी लड़का और लड़की दोनों ने मिलकर सदर बाजार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। दरअसल सारी गड़बड़ी उसके नाम में ही थी। वो जो कर रहा था, उसमें कुछ गलत नहीं था। वह सोलापुर में एक दुकान में बैठकर एक लड़की से बातें कर रहा था। यहां फर्क सिर्फ इतना था कि लड़के का नाम मुजाहिद पठान है और लड़की एक सनातनी हिंदू खानदान की है। 

जानकारी के अनुसार सोलापुर में रहने वाला यह लड़का और लड़की बीते दोनों एक दूसरे को पिछले 10-12 सालों से जानते हैं। एक ही कंपनी में काम करते हैं। इतने साल एक-दूसरे को समझने के लिए काफी होते हैं और हालांकि यह भी पता नहीं है कि ये दोनों एक कपल हैं या कलिग्स। लेकिन दोनों को बातें करते हुए देखकर मोरल पोलिसिंग वाला एक गैंग वहां अचानक उनके सामने आ गया है। 

वहीं पिटाई के पहले गैंग के सदस्य लड़के से पूछ बैठे कि वह मुस्लिम होकर एक हिंदू लड़की के साथ क्या कर रहा है? यह लड़का मॉब के सामने अकेला घिर गया और पिट गया। घूंसे पर घूंसे जड़े गए और वह जख्मी हो गया। उसकी छाती पर चोट आई। फिलहाल मुजाहिद पठान अपनी चोट से उबर रहा है।