raigad
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. मुंबई (Mumbai) से सटे रायगढ़ (Raigad) जिले में बीते गुरुवार देर रात, नदी पर बम जैसी वस्तु तैरती हुई मिलने की खबर है। खबर मिलते ही मौके पर रायगढ़ SP सहित लोकल क्राइम ब्रांच और मुंबई ATS की टीम भी पहुंची। 

    वहीं इसकी छानबीन में पता चला कि यह एक तरह का डमी बम ही था। मामले पर SP सोमनाथ घारगे का कहना है कि यह डमी बम यहां नदी में कैसे पहुंचा , फिलहाल इसकी जांच हो रही है। बताया जा रहा है कि, उक्त सारी सामग्री पानी के अंदर थी, जिसके चलते इसकी ब्लास्ट होने की क्षमता खत्म हो गई है।

    मामले पर लोकल पुलिस ने बताया कि, रायगढ़ के भोगवती नदी पर बने एक पुल के नीचे बिजली के सर्किट और एक घड़ी से जुड़ी कुल 6 छह जिलेटिन की छड़ें मिलीं। इस पर आधिकारियों के अनुसार, यह एक विस्फोटक उपकरण (बम) जैसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि, पुलिस और ATS फिलहाल मामले पर किसी भी एंगल को अभी रूल आउट नहीं कर रही है। अब मामले पर हर एंगल से मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल ATS का कहना है कि चिंता करने जैसी कोई बड़ी बात नहीं है

    वहीं रायगढ़ पुलिस, ATS और नवी मुंबई के बम निरोधक दस्ते के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस इलाके में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चला रही है। खबर लिखे जाने तक, मामले की जांच जारी थी।