ठाणे: लोकल की भीड़ में फिल्मी स्टाइल में प्रेमी ने किया 17 साल की लड़की का अपहरण, ऐसे हुआ पर्दाफाश

Loading

ठाणे: जैसा की हम सब जानते है मुंबई (Mumbai) की लाइफ लाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेनों (Local Train) में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। लोकल ट्रेनों में अक्सर भीड़ ही होती है। ऐसे में अब लोकल ट्रेन को लेकर ठाणे से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जी हां दरअसल यहां 17 साल की एक लड़की (17 year old girl kidnapped) को लोकल की भीड़ ने फिल्मी स्टाइल में अगवा कर लिया है। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि अपहरणकर्ता कोई और नहीं बल्कि लड़की का प्रेमी ही था। आइए जानते है क्या है पूरा मामला.. 

लड़की का फोन बंद

मिली जानकारी के मुताबिक, 12 अक्टूबर को नाबालिग लड़की बदलापुर से विक्रोली की ओर जा रही थी। लेकिन जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। फिर लड़की से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो रही थी। इतना ही नहीं बल्कि लड़की का फोन बंद था। तो घबराए हुए माता-पिता थाने पहुंचे। दरअसल लड़की बिना परिवार के ट्रेन में अकेली यात्रा कर रही थी।

लेकिन उसके माता-पिता ने पुलिस को बताया कि वह घर नहीं पहुंची और उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ। साथ ही 19 साल के लड़के पर लड़की के अपहरण का आरोप लगाया कि  हो सकता है कि उस लड़के ने लड़की का अपहरण किया हो। 

मिली लापता लड़की

पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया और लड़की की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने जब संदिग्ध का मोबाइल फोन ट्रेस किया तो पता चला कि उसकी लोकेशन 250 किमी दूर सतारा में है। पुलिस टीम सतारा पहुंची। तभी एक घर से बाहर निकलते वक्त लड़के को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद जब पुलिस ने उस घर में देखा तो वहां उन्हें लापता लड़की मिली। 

लड़का-लड़की के बीच अफेयर

पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया और लड़की को उसके परिवार को सौंप दिया। लड़की ने कहा कि लड़के ने मुझे धोखा दिया और अपने साथ यहां ले आया। तो लड़के ने दावा किया कि लड़की अपनी मर्जी से मेरे साथ आई है। पुलिस ने दोनों के दोस्तों से पूछताछ की तो पता चला कि लड़का-लड़की के बीच अफेयर था। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। लड़की के लापता होने के बाद उसके परिवार वालों ने कल्याण जीआरपी में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है।