CM Eknath Shinde and Dr Shrikant Shinde participate in a Shardiya Navratri Utsav procession in Thane

Loading

मुंबई: आज से पुरे देश में शारदीय नवरात्रि शुरू हो गयी है। इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उनके बेटे और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे (Srikant Shinde) ने ठाणे में शारदीय नवरात्रि उत्सव जुलूस में भाग लिया।

नवरात्रि के पहले दिन देवी दुर्गा के रथ को खींचने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में शिंदे ने कहा कि विपक्ष मोदी की आलोचना केवल चर्चा और लोगों की नजरों में आने के लिए करता है।  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य की जनता बुद्धिमान है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत देगी।

एकनाथ शिंदे ने क्या कहा

शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग हिंदुत्व की बात करते हैं, उन्हें कांग्रेस जैसी पार्टियों से हाथ मिलाने में कोई हिचकिचाहट नहीं हुई, जिसे शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे ‘हमेशा के लिए दफन’ करना चाहते थे। शिंदे ने कहा कि आने वाले चुनावों में लोग ऐसे लोगों के नकली हिंदुत्व के मुखौटे को उतार देंगे।

घर में रहकर कोई चुनाव नहीं जीत सकता

उन्होंने कहा, ‘‘घर में रहकर कोई चुनाव नहीं जीत सकता। क्षेत्र में जाकर काम करना होगा, लोगों के साथ रहना होगा और उनकी समस्याओं का समाधान करना होगा। जिन लोगों ने नागरिकों को धोखा दिया और कांग्रेस से हाथ मिलाया, उन्हें यह दावा करने का कोई अधिकार नहीं है कि वे हिंदुत्व की रक्षा करते हैं।” 

परंपराओं को आगे बढ़ाया जाना चाहिए

जुलूस में भाग लेने के बाद शिव सेना (एकनाथ शिंदे गुट) के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कहा, ”48 साल पहले, आनंद दिघे ने इस देवी महोत्सव की शुरुआत की थी। यह आस्था और परंपरा का मामला है। हर दिन, लोग उत्सव के दौरान दर्शन के लिए यहां आते हैं। श्रीकांत शिंदे ने कहा, “आनंद दिघे द्वारा शुरू की गई परंपराओं को सीएम एकनाथ शिंदे और उनके सहयोगियों द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है। परंपराओं को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।”