जिले में बढ़ा कोरोना का कहर, 24 घंटे में आये 313 नए केस

    Loading

    ठाणे : जिले में एक बार वैश्विक कोरोना महामारी (Global Corona Pandemic) का कहर बढ़ता नजर आ रहा है। जिले में पिछले 24 घंटे में 313 नए कोरोना (Corona) के केस सामने आए है। जोकि अब इस बीमारी (Disease) के चौथी लहर (Fourth Wave) की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। जिससे वहां अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 7,11,626 हो गई। 

    ठाणे जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पिछले 15 दिनों से प्रतिदिन नए कोरोना संक्रमितों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही थी। लेकिन अचानक इसमें और उछाल देखा गया। हालांकि ठाणे में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से मौत का एक भी मामला नहीं दर्ज किया गया, जिससे जिले में मृतकों की संख्या 11,895 पर बनी हुई है। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है। जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 6,98,083 है और एक्टिव मरीजों की संख्या 1,228 है। 

    ठाणे और नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में शतक के पार पहुंचे मरीज 

    वहीं जिले में सर्वाधिक 122 मरीज ठाणे महानगरपालिका में दर्ज किये गई है और यहां पर एक्टिव मरीजों की संख्या 482 तक पहुँच गई है। दूसरे क्रमांक पर नवी मुंबई महानगरपालिका है जहाँ पर 100 नए कोरोना के केस सामने आए है। यहाँ पर कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 448 है। जबकि मीरा-भयंदर क्षेत्र में 41 नए मरीज मिले है। यहाँ पर एक्टिव मरीज की संख्या 139 है। हालांकि, कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में 25 और ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में 15 नए कोरोना के केस दर्ज किये गए है। इन जगहों पर एक्टिव मरीजों की संख्या क्रमशः 79-53 है। वहीं उल्हासनगर महानगरपालिका में 04 नए मरीज के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 11 पर पहुंच गई है। साथ ही बदलापुर नगर पालिका क्षेत्र में 06 नया मरीज मिला है और 11 एक्टिव मरीज है। जबकि अंबरनाथ नगर पालिका क्षेत्र में एक भी नया मरीज नहीं मिला है। जोकि वहां के लिए राहत की बात मानी जा रही है।