300 New Cases of Covid-19 in Kerala
Covid-19

    Loading

    ठाणे : वैश्विक कोरोना महामारी (Global Corona Pandemic) का संक्रमण (Infection) एक बार फिर ठाणे जिले में बढ़ता नजर आ रहा है। क्योंकि 30 नए कोरोना के प्रभावित मरीज (Patient) दर्ज किए गए। चौंकाने वाली बात यह है कि सबसे अधिक 20 नए केस नवी मुंबई शहर (Navi Mumbai City) से और 8 मरीज ठाणे शहर से सामने आए हैं। जिससे एक बार फिर खलबली मच गई है। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार, ठाणे जिले में 30 नए कोरोना पीड़ितों का पंजीकरण किया गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि जिले में किसी भी मरीज के मौत की खबर नहीं है। लेकिन शहरी क्षेत्रों में कोरोना का संक्रमण फिर एक बार बढ़ने से चिंता जरूर बढ़ती दिखाई दे रही है। बहरहाल जिले (However District) में अब तक 101 एक्टिव मरीज हैं। जबकि जिले में अब तक 70,9208 लोग इस बीमारी से संक्रमित हो चुके है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 69,7104 है और अब तक 11,894 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 

    वहीं जिले में सर्वाधिक 20 मरीज नवी मुंबई महानगर पालिका में दर्ज किये गई है। यहां पर एक्टिव 52 और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 14,9259 और मृत मरीजों की संख्या 2049 है। जबकि कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 15,1401 तक पहुंच चुका है। दूसरे क्रमांक पर ठाणे महानगर पालिका है। जहाँ पर 8 नए कोरोना के केस सामने आए है। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 18,3844 तक पहुंच गया है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 18,1619 और मृतक मरीजों की संख्या 2127 है और यहां पर ऐक्टिव मरीजों की संख्या 40 है। जबकि दो नए मरीज ठाणे ग्रामीण की सीमा में मिले हैं। वहीँ राहत वाली बात है कि जिले के और  महानगर पालिका जैसे मीरा-भाईंदर, उल्हासनगर और भिवंडी के साथ-साथ अंबरनाथ और बदलापुर महानगर पालिका क्षेत्र में एक भी नया मरीज नहीं मिला है।