Demolishe of KDMC on 58 constructionstodu
File

    Loading

    कल्याण. कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (Kalyan-Dombivali Municipal Corporation) और एमएमआरडी (MMRD) के संयुक्त तत्वाधान में मनपा क्षेत्र में बनाए जा रहे महत्त्वाकांक्षी 45 मीटर चौड़ी  रिंगरोड (Ring Road) सड़क का निर्माण कार्य शुरु होने से इसमें बाधित डोंबिवली पश्चिम  मोठा गांव, ठाकुर्ली स्थित 58 निर्माणों को मनपा कमिश्नर डॉ. विजय सूर्यवंशी के निर्देशानुसार शुक्रवार को  नियमानुसार  प्रक्रिया पूरी करने के बाद मनपा द्वारा तोड़ू (Demolishe) कार्रवाई की गई।

    58 निर्माण कार्यों  पर यह कार्रवाई  प्रभागक्षेत्र अधिकारी सुहास गुप्ते, भारत पवार की निगरानी में ह प्रभाग क्षेत्र के  अतिक्रमण विरोधी पथक द्वारा विष्णुनगर पुलिस स्टेशन के  वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक और पुलिस बल की सुरक्षा में  4 जेसीबी मशीनों  एवं मनपा कर्मियों के माध्यम से की गई।