DCP Yogesh Chavan
File Photo

    Loading

    भिवंडी : वैश्विक (Global) महामारी (Epidemic) कोरोना (Corona) के कारण 2020 में शुरू लॉकडाउन (Lockdown) के मध्य में सभी उद्योग, व्यवसाय बंद होने के बावजूद अपराधों का ग्राफ विगत वर्षो की तुलना में अधिक रहा है। घरफोड़ी, चोरी, लूट, हत्या, विनयभंग, डकैती, वाहन चोरी, रेप, अपहरण, छिनैती, दहेज प्रकरण आदि अपराधों की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई। लेकिन, जांबाज कर्मठ पुलिस अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने करीब 95% अपराधों को निस्तारण करने में सफलता हासिल की है। उक्त जानकारी भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी है।

    गौरतलब है, कि भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के लॉकडाउन पीरियड में अपराधों में भारी वृद्धि हुई लेकिन कर्मठ पुलिस की टीम ने 95% मामलों का निस्तारण कर कानून के हवाले करने में कामयाबी हासिल की है। 2021 में 22 हत्या के अपराध में से 12 मामलों का निस्तारण हुआ है। घरफोड़ी की 25 घटनाओं में वृद्धि होकर 147 और वाहन चोरी की 64 घटनाओं से बढ़कर 462 पहुंच गई। 64 चोरी की घटनाओं में वृद्धि होकर 562 पहुंच गई थी। भिवंडी परिमंडल क्षेत्र में डकैती के 77 अपराधों में से 49 अपराध का निस्तारण हुआ। चैन स्नैचिंग की 25 घटनाओं में 7 अपराधों का निस्तारण पुलिस ने किया है। दिन में 34 और रात्रि में 113 घरफोड़ी की घटनाओं में 50% मामलों को हल करने में पुलिस कामयाब रही है।

    462 वाहन चोरी के मामले दर्ज हुए

    2021 के समूचे वर्ष में 462 वाहन चोरी के मामले दर्ज हुए। जिसमें 360 दुपहिया, 79 छोटे वाहन और 24 अन्य वाहनों का समावेश है। चोरी किए गए 145 वाहनों को खोज निकाला गया और  317 वाहन की तलाश की जा रही है। विनयभंग के 83 मामलों में 53 नाबालिग लड़कियां शामिल है। विनयभंग, अपहरण की 150 घटनाओं में 48 बच्चे और 112 वयस्क लड़कियां और 17 अल्पवयस्क लड़कियां शामिल है। पुलिस टीम विनयभंग, अपहरण के ज्यादातर मामलों का खुलासा किए जाने में पुलिस कामयाब रही है। पुलिस ने दारूबंदी 116 और मटका-जुगार खेलते हुए 59 लोगों के ऊपर मामले दर्ज किए है। दहेज प्रतिबंधक कायदा अंतर्गत दाखिल हुए 84 अपराधों में 7 आत्महत्या के अपराध दाखिल है।

    30 गुनाह का किया गया निस्तारण 

    ठगी के 72 गुनाह में 30 गुनाह का निस्तारण किया गया है। सरकारी कामकाज में हस्तक्षेप करने के लिए 12 मामले दर्ज हुए है। पुलिस उपायुक्त चव्हाण ने बताया कि यह सभी गुनाह पुलिस द्वारा 2021 के मध्य लॉकडाउन में हुई। तालाबंदी 14 दिसंबर तक है। पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण के नेतृत्व में सहायक पुलिस आयुक्त सहित सभी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों की टीम ने 95% अपराध का खुलासा करने में कामयाबी हासिल की है। भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने शहरवासियों को नववर्ष अभिनंदन करते हुए कहा कि कोरोना की पुनः वापसी हुई है। हमेशा सावधानी बरतें। जीवन सुरक्षा के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें। अपराधों को रोकने में पुलिस के साथ ही जागरूक शहरवासियों की अहम भूमिका है। पुलिस के साथ मिलकर काम करने से ही शहर में सौहार्द, एकता, अखंडता की नींव मजबूत रहती है।