
अंबरनाथ. महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा में अंबरनाथ के डॉ. मनोज कंडोई को स्थान दिया गया है। शहर के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कंडोई को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रेदश अध्यक्ष संजय पांडेय व मोर्चा के प्रदेश प्रभारी गिरीश व्यास ने टीम की घोषणा की है।
बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय के सचिव मुकुंद कुलकर्णी ने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की है। इसमें भाजपा अंबरनाथ विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रहे डॉ. मनोज कंडोई को स्थान देते हुए उनकी राज्य स्तर पर नियुक्ति की है। डॉ. कंडोई की नियुक्ति का शहर के अनेक भाजपाइयों ने स्वागत किया है।