arrested
File Photo

    Loading

    ठाणे : ठाणे (Thane) की कापूरबावडी पुलिस (Kapurbawadi Police) ने फरियादी का 5 लाख रुपए का आभूषण (Jewellery) लेकर फरार ठग को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। इसके पास से पुलिस ने 11 तोले सोना भी बरामद किया है। 

    पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी किरण आनंदा साप (38) ने येवला, नाशिक, कोपरखैरणे और नौपाडा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में भी अपराधों को अंजाम दिया है। न्यायालय ने इस आरोपी को पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। 

    आरोपी किरण आनंदा साप दहिसर ईस्ट में रहता है। आरोपी ने एक महिला को विश्वास में लिया और उसे 5 लाख का चूना लगाया। जिसकी शिकायत कापूरबावडी पुलिस स्टेशन में की गई थी। यह शातिर ठग बार-बार अपना निवास स्थान बदलने के साथ ही मोबाइल नंबर भी बदलता रहता था। इस कारण पुलिस को परेशानी हो रही थी। आखिरकार पुलिस ने आधुनिक तंत्रज्ञान का उपयोग कर उसके लोकेशन का पता लगाया। जानकारी मिली कि वह मुंबई के दहिसर परिसर में है, उसके बाद कापूरबावडी पुलिस ने जाल बिछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया।