thane
Pic : Twitter

    Loading

    नई दिल्ली. महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार यहाँ बीते शनिवार को जिले में पानी से भरी खदान में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के 5 लोग डूब गए हैं। ऐसा भी बताया जा रहा है कि, यह सभी कल्याण ग्रामीण में डोंबिवली के पास संदप गांव के रहने वाले थे। वहीं जानकारी के अनुसार, परिवार पानी की किल्लत के चलते खदान में पानी लेने गया था। फिखाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    यह हादसा ठाणे ज़िले के कल्याण ग्रामीण में डोंबिवली के निकट एक गांव से सामने आ रही है। जहां पर पानी से भरी खदान में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोग डूब गए हैं। ऐसा भी यह भी बताया जा रहा है कि, सभी मृतक कल्याण ग्रामीण में डोंबिवली के पास संदप गांव के रहने वाले थे। जहां पर सभी मृतक पानी की कमी होने के चलते खदान में पानी भरने गए थे और यह भयंकर हादसा हो गया।

    वहीं उक्त घटना की जानकारी परिजनों को बहुत देर बाद मिली है। हालाँकि, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी पूरे दल-बल के साथ पहुंची और शवों को जैसे तैसे पानी से निकाला। वहीं शवों का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। इधर पुलिस, फिलहाल घटना की छानबीन में जुटी है कि आखिर पानी लेने पहुंचे ये लोग खदान में कैसे डूबे। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम का भी माहौल है।