
कल्याण. राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के कल्याण-डोंबिवली (Kalyan-Dombivli) के जिला अध्यक्ष सुधीर वंडारशेठ पाटिल (Sudhir Vandarsheth Patil) के मार्गदर्शन में कल्याण ग्रामीण विधानसभा उत्तर भारतीय सेल के अध्यक्ष सुनील चंद्रभान सिंह (Sunil Chandrabhan Singh) के नेतृत्व में उत्तर भारतीय सेल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारी-सदस्यों को राकांपा युवा जिला अध्यक्ष सुधीर वंडारशेठ पाटिल और युवा राकांपा उत्तर भारतीय सेल के विधानसभा अध्यक्ष सुनील सिंह के हाथों नियुक्ति पत्र दिए गए।
डोंबिवली पूर्व स्थित राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के कल्याण-डोंबिवली जिला अध्यक्ष सुधीर वंडारशेठ पाटिल के कार्यालय पर आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में घोषित जंबो कार्यकारिणी में बलबीर सिंह (रंजीत) को महासचिव और 8 सचिव में राजकिशोर प्रजापति, विनोद गुप्ता, मनोज यादव, अरुण सिंह, महेंद्र सिंह, दिनेश बारी, अरुण झा, रवि सोनार को सचिव बनाया गया।
8 उपाध्यक्ष में मंतोष पाठक, राकेश तिवारी, तिलकधारी मौर्या, चंदन चौहान, अरुण यादव, श्रीराम सिंह, प्रदीप सिंह, बिपिन राय को उपाध्यक्ष बनाने के साथ ही 30 सदस्यों को राकांपा युवा जिला अध्यक्ष सुधीर वंडारशेठ पाटिल ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और नियुक्ति के लिए शुभेच्छा दी, इस आयोजन में मास्क का इस्तेमाल और दूरी रखते हुए भारी संख्या में उत्तर भारतीय लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।