leopard, Thane,
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Loading

ठाणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) जिले के एक गांव में सीसीटीवी कैमरे में एक तेंदुआ (Leopard) देखा गया, जिसके बाद वन अधिकारियों ने इसकी खोजबीन शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कल्याण-मुरबाड मार्ग पर काम्बा-वरप गांव में एक निजी कंपनी के परिसर में लगे एक क्लोज-सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरे में बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात को जंगली जानवर की गतिविधियां दर्ज हुई थीं। 

उन्होंने बताया कि तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए वन अधिकारियों ने तलाश शुरू कर दी। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे तक चले तलाशी अभियान के बाद भी तेंदुए का पता नहीं लगाया जा सका। 

कल्याण रेंज के वन अधिकारी रघुनाथ चन्ने ने बताया कि जंबुल, अंबरनाथ, नलिम्बी, रायते, काम्बा और पतरपाड़ा गांवों के निवासियों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

(एजेंसी)