मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) जिले के डोंबिवली (Dombivali) में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस (Police) ने एक 33 वर्षीय महिला (Woman) का शव उसके फ्लैट (Flat) में मौजूद सोफे (Woman’s Body Found In Sofa) के अंदर से बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि, महिला की पहचान सुप्रिया शिंदे के रूप में हुई है। वह अपने पति और बेटे के साथ डोंबिवली (पूर्व) के दावड़ी इलाके में स्थित ओम रेजीडेंसी भवन में रह रही थी। पुलिस ने कहा कि, घटना मंगलवार को हुई जब महिला घर के अंदर अकेली थी जबकि उसका पति काम पर गया था और उसका बेटा स्कूल गया था।
Maharashtra | A woman’s body recovered from a sofa in her flat in Dombivali. Case lodged against an unknown person, body sent for post mortem: Thane Police
— ANI (@ANI) February 17, 2022
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को संदेह है कि, किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में उसके शव को सोफे के अंदर पैक कर फरार हो गया। शाम को घर लौटने पर पति को उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली। बाद में, उन्होंने स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की और जब पत्नी के बारे में जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने ठाणे के मनपाड़ा पुलिस से इस मामले में शिकायत कराई।
रिपोर्ट में पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि, पति ने जब पुलिस से संपर्क किया तो घर आए परिजन व पड़ोसियों ने देखा कि सोफा बिखरा हुआ है। जब उन्होंने चेक किया तो सोफे में सुप्रिया का शव मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।