File Photo
File Photo

    Loading

    ठाणे: कोर्ट (Court) के आदेश अनुसार एसटी कर्मचारी (ST Employees) काम पर लौट रहे हैं। मिली जानकारी अनुसार 10 से 12 दिनों तक 1,524 कर्मचारी काम पर लौट चुके हैं। कर्मचारियों के काम पर लौटने से एसटी (ST) की बसें रोजाना 60 से 70 हजार किलोमीटर दौड़ रही है। वहीं बताया गया है कि एसटी की आय में इजाफा (Increase in Income) हो रहा है, जो अब 40 से 50 लाख रुपए तक जा पहुंचा है।

    गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से एसटी महामंडल के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। कोर्ट ने आदेश दिया है कि 22 अप्रैल तक सभी कर्मचारी काम पर लौट जाएं। कोर्ट के आदेश अनुसार एसटी कर्मचारी काम पर लौट रहे हैं, जिसका फायदा एसटी के आय और आम जनता को मिलने लगा है। 

    ठाणे एसटी मंडल में काम पर लौटे 1,524 कर्मचारी 

    एसटी महामंडल के ठाणे मंडल द्वारा मिली जानकारी अनुसार, कोर्ट के फैसले के बाद ठाणे एसटी मंडल में प्रशासनिक कार्यशाला, चालक, वाहक सहित कुल 2,758 कर्मचारियों में से अब तक 1,524 कर्मचारी लौटे है। इसमें 319 ड्राइवर, 358 कैरियर, 678 ड्राइवर-लेस कैरियर, 6 ऑफिस वर्कर और 63 वर्कशॉप वर्कर शामिल हैं।

    सड़कों पर दौड़ रही हैं 446 बसें

    ठाणे संभागीय क्षेत्र में 518 एसटी बसें हैं। इनमें से फिलहाल 446 बसें सड़क पर दौड़ रही हैं। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों की कमी को देखते हुए प्रतिदिन केवल 20 से 25 हजार किलो मीटर ही बसें दौड़ रही थी। हालांकि कर्मचारियों की बढ़ती संख्या के चलते यह बढ़कर करीब एक लाख 31 हजार तक जा पहुंची है। इसी वजह से एसटी की आय में दो गुना इजाफा हुआ है।