
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में आए दिन अपराध की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। साथ ही अब इसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्वाचन क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिससे न केवल ठाणे में बल्कि पुरे महाराष्ट्र में सनसनी मच गई है। जी हां मिली जानकरी के मुताबिक, शिवसेना के सब डिवीजन के प्रमुख की धारदार हथियार से सिर में वार कर हत्या कर दी गई है। आइए जानते है क्या है पूरा माजरा…
इस वजह से किया मर्डर
बता दें कि शिवसेना के उपविभाग प्रमुख जिनकी हत्या हुई है उनकी पहचान रविंद्र परदेशी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 48 वर्ष है वही निवासी खरकर अली, ठाणे का है। हत्या कि यह घटना बीते मंगलवार की रात करीब 10 बजे की है। इस घटना से सनसनी फैल गई है और इलाके में तनाव का माहौल है। ऐसे में अब बताया जा रहा है कि फेरीवालों के आपसी विवाद को लेकर गिरोह ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
भरे बाजार में हमला
मिली जानकारी के मुताबिक, रवींद्र परदेशी को हाल ही में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के उपविभाग प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था। साथ ही उन्हें ठाणे के जंबली नाका में शिवसेना उपविभाग प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार रवींद्र परदेशी का ठाणे के मुख्य बाजार में कटलरी का कारोबार था। विदेशी अपना काम खत्म कर घर जा रहा था। इसी दौरान कार से आए दो हमलावरों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से परदेशी की मौके पर ही मौत हो गई।
ठाणे में मचा हड़कंप
ऐसे में बाजार में हड़कंप मच गया। आननफानन में कुछ नागरिकों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि अंदरूनी विवाद के चलते उनकी हत्या की गई है। इस दौरान अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। फ़िलहाल इस दिल दहला देने वाली घटना से ठाणे में हड़कंप मचा है।
मामला दर्ज
ठाणे नगर पुलिस थाना के वरिष्ठ निरीक्षक जे एन राणावरे ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। राणावरे के मुताबिक, इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।