There was an outcry for water in Thane, women took out a front with a pot on their heads till the municipal headquarters

    Loading

    ठाणे : ठाणे (Thane) के सावरकर नगर (Savarkar Nagar), करवालो नगर और लोकमान्य नगर (Lokmanya Nagar) क्षेत्रों में पिछले पांच साल से अनियमित और अपर्याप्त जलापूर्ति हो रही है। जिसके कारण यहां पर पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। आए दिन यहां पर पानी की किल्लत का सामना नागरिको को करना पड़ता है।

    आखिरकार परेशान होकर यहां की महिलाओं ने मंगलवार (Tuesday) को  गृह निर्माण  मंत्री जितेंद्र आव्हाड और शहर अध्यक्ष आनंद परांजपे, एनसीपी नेता हणमंत जगदाले के मार्गदर्शन में पूर्व नगरसेवक अमित सरैया, सामाजिक कार्यकर्ता मयूर शिंदे, संतोष पाटिल और माणिक पाटिल के नेतृत्व में ठाणे महानगरपालिका मुख्यालय तक मटका मोर्चा निकाला गया। इन मोर्चेकरी महिलाओं ने ठाणे महानगरपालिका (Thane Municipal Corporation) मुख्यालय के सामने मटका तोड़ दिया और अपने गुस्से का इजहार किया। आखिरकार महानगरपालिका जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों ने डेढ़ महीने के भीतर पानी की समस्या का समाधान करने का वादा किया।

    गौरतलब है कि ठाणे महानगरपालिका के सीमा में आने वाले सावरकर नगर, करवालो नगर, लोकमान्य नगर की आबादी 50,000 से अधिक है। इस क्षेत्र में पानी की अनियमित आपूर्ति हो रही है। इतनी बड़ी आबादी के लिए ठाणे महानगरपालिका द्वारा मात्र 20 लाख लीटर पानी की एक टंकी का निर्माण किया गया है। इसके अलावा, जल वितरण नेटवर्क, जो कई साल पहले स्थापित किया गया था, अभी तक विस्तार नहीं किया गया है। इसलिए इस क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत है। कम क्षमता की पानी की टंकी खराब होने के कारण नागरिकों को अनियमित पानी की आपूर्ति हो रही है। इसके चलते महिलाओं के लिए पानी के लिए काम पर जाना मुश्किल हो गया है। नतीजतन, सावरकर नगर, करवालो नगर और लोकमान्य नगर की आक्रोशित महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त करने के लिए ठाणे महानगरपालिका मुख्यालय के सामने मोर्चा निकाला। यह मोर्चा लोकमान्य नगर बस डिपो  से चिलचिलाती धूप में महिला कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्यालय पहुंची। 

    महानगरपालिका ने डेढ़ महीने में जलापूर्ति को नियमित करने का दिया आश्वासन 

    महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए महानगरपालिका जल विभाग के कार्यकारी अभियंता ढोले ने महानगरपालिका के प्रवेश द्वार पर आकर मोर्चा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मोर्चाकारियों ने इंजीनियर ढोले से सावरकर नगर, करवालो नगर, लोकमान्य नगर में पानी छोड़ने का समय निश्चित करने, सावरकर नगर, करवालो नगर, लोकमान्य नगर क्षेत्र में जलापूर्ति बढ़ाने, पानी की समस्या के समाधान के लिए अधिक से अधिक पानी की टंकियां बनाने और उपर्युक्त क्षेत्रों में जल वितरण व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग की। जिसके बाद कार्यकारी अभियंता ढोले ने जलापूर्ति का समय तय करने में डेढ़ माह का समय लगेगा। पानी की समस्या का समाधान प्रशासनिक स्तर पर किया जाएगा।