Khwaish Foundation

    Loading

    कल्याण: एक रुपए में नाश्ता (Breakfast) और 10 रुपए में भर पेट खाना खिला रहा है, कल्याण (Kalyan) में किन्नर समुदाय।  किन्नर समाज संगठन (Transgender Community) के तकरीबन 5,000 लोग इस मुहिम में अपना योगदान देकर रूक्मिणीबाई अस्पताल (Rukminibai Hospital) कल्याण रेलवे स्टेशन के पास किन्नरों की संस्था ख्वाहिश फाउंडेशन (Khwaish Foundation) की तरफ से गरीब और जरूरतमंदों के लिए एक रसोई घर शुरू किया है, जहां ज़रूरतमंद लोगों को कम दाम पर ख़ाना और नाश्ता दिया जा रहा हैं। 

    दो माह पहले 7 सितंबर 2022 से हुई शुरुआत से ही देश के पहले किन्नर संगीत बैंड की सदस्य कोमल पाटिल जो ख्वाहिश फाउंडेशन की उपाध्यक्ष हैं,  वो संस्थापिका अध्यक्ष पुनम सिंह उर्फ अम्मा के मार्गदर्शन में इस उपक्रम की अगुवाई कर रही हैं।  उन्होंने कहा कि मैंने देश भर में कई किन्नर समूहों के साथ काम किया है, लेकिन अम्मा जिस तरह जरूरतमंदों को कम पैसे में भोजन कराती हैं यह बहुत ही प्रशंसनीय है। 

    कई लोगों ने की काम की प्रशंसा

    ठाणे जिला के तत्कालीन जिलाधिकारी  राजेश नार्वेकर द्वारा इस रसोई का उद्घाटन हुआ था। जहां  अभी तक अब्दुल भाई बाबाजी, फुड ब्लॉगर उल्हास कामटे, कल्याण समाजसेवी विजय पंडित समेत अनेकों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर किन्नरों के समूह की प्रशंसा की है। 

    संगठन में है 5000 से अधिक लोग

    किन्नर समाज के इस संगठन में करीब 5,000 लोग हैं, जिनमें से 300 लोग सक्रियता काम कर रहे हैं।  हर दिन की कमाई में से कुछ हिस्सा निकालकर जो इस मुहिम में अपना योगदान दे रहे हैं।  इस संगठन ने कल्याण रेलवे स्टेशन के नजदीक केडीएमसी के रुक्मिनीबाई अस्पताल के पास  एक रसोई घर शुरू किया है।  जहां अस्पताल में आए मरीजों के परिजन और आसपास के ज़रूरतमंद लोगों को काफ़ी सस्ते में ख़ाना और नाश्ता दिया जा रहा है। 

    अब तक लाखों लोग ले चुके हैं लाभ 

    ख्वाहिश फाउंडेशन की अध्यक्ष और इस अनूठी पहल की शुरुआत करने वाली पूनम सिंह का कहना है कि यहां एक दिन में 800 से 900  लोग हर रोज नाश्ता और  खाना खाने आ रहे हैं। कोमल पाटिल ने बताया कि  सुबह 8 से 10 बजे तक नाश्ता जिसमें कभी उपमा कभी पोहा, कभी साबूदाना खिचड़ी, कभी इटली दी जाती हैं और दोपहर 12 से 4 बजे तक खाना जिसमें दाल, चावल,रोटी और सब्जी सभी अनलिमिटेड भर पेट दी जाती हैं।  बुधवार को अंडा कड़ी और शुक्रवार को चिकन कड़ी दी जाती हैं। अब तक इस रसोई का लाखों लोग लाभ ले चुके हैं और हर रोज इस संख्या में इजाफा होता जा रहा हैं। 

    फाउंडेशन गरीब बच्चों के लिए क्लासेस भी चला रहा है

    यहां  नाश्ता और खाना खाने वाले रमेश सिंह ने बताया कि इस रसोई में हम जैसे गरीबों को एक रुपए में नाश्ता और 10 रुपए में स्वादिष्ट खाना मिल जाता हैं।  ख्वाहिश फाउंडेशन की उपाध्यक्ष कोमल पाटिल ने बताया कि फाउडेशन की तरफ से हम यहां गरीब बच्चों के लिए क्लासेस भी चलाते हैं, जिसमें मात्रा 201 रुपए में कंप्यूटर, शिलाई और ब्यूटीशियन की शिक्षा दी जाती हैं।