Water Supply

    Loading

    ठाणे : नवी मुंबई (Navi Mumbai) के तुर्भे विभाग (Turbhe) के कई वार्डों में पानी (Water) की गंभीर समस्या बनी हुई है। वार्ड के कुछ हिस्सों में नागरिकों को पीने के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है और जहां पर पानी उपलब्ध है वहां के रहिवासियों को दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है। इस संदर्भ में पूर्व नगरसेवक सुरेश कुलकर्णी (Former Corporator Suresh Kulkarni) ने महानगरपालिका कमिश्नर (Municipal Commissioner) को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर जल्द से जल्द पानी की समस्याओं का समाधान नही किया गया तो शुक्रवार को हांडा-कलशी मोर्चा निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और उसका पूरा जिम्मेदार महानगरपालिका होगी।

    लोगों को पीने का पानी मिलना मुश्किल हो गया

    शिवसेना के पूर्व वरिष्ठ नगरसेवक सुरेश कुलकर्णी ने पिछले साल से पानी की समस्या का समाधान करने का मांग कर रहे हैं। संबंधित अधिकारियों से कई बार मिल चुके हैं। कमिश्नर से कई बार मुलाकात और पत्रव्यवहार करने के बावजूद अबतक किसी तरह का सुधार नही किया गया है। जब जल आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से संपर्क करते है तो अस्पष्ट जवाब दिया जाता है। नवी मुंबई कमिश्नर के अधिकारियों के मुताबिक तुर्भे इलाके की झोपड़पट्टी बस्तियों में एमआईडीसी द्वारा पानी की आपूर्ति की जाती है। एमआईडीसी के अधिकारी पानी आपूर्ति नियमित कर रहे है। लेकिन नागरिक नवी मुंबई महानगरपालिका और एमआईडीसी दोनों अधिकारियों के बीच उलझे हुवे हैं। लोगों को पीने का पानी मिलना मुश्किल हो गया है। जिसके कारण आम नागरिक त्राहि त्राहि कर रहा है। पहले एमआईडीसी द्वारा प्रचुर मात्रा में पानी की आपूर्ति होती थी। 

    हांडा कलशी मोर्चा निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे

    लेकिन बाद में पानी की कटौती कर वर्तमान में उसका भी आधा पानी की आपूर्ति किया जा रहा है। जिसके कारण कुलकर्णी ने अनुरोध किये है कि एमआईडीसी से पानी की आपूर्ति पहले की तरह नियमित नहीं होती है तो कम से कम पानी की आपूर्ति एमआईडीसी से बढ़ा कर की जाए। अगर नागरिको को आवश्यकता के अनुसार कम से कम पीने का पानी नही मिला अर्थात नवी मुंबई महानगरपालिका और एमआईडीसी दोनों इस मुद्दे का समाधान नहीं करते हैं, तो जनता का आक्रोश बढ़ जाएगा और नागरिक नवी मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय पर विरोध करने के लिए सड़को उतरकर शुक्रवार को हांडा कलशी मोर्चा निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और उसका पूरा जिम्मेदार महानगरपालिका होगी। ऐसी चेतावनी कुलकर्णी ने दिए है।