Photo: @ANI Twitter
Photo: @ANI Twitter

    Loading

    वर्धा: आर्वी में 13 वर्षीय बालिका के गर्भपात मामले में पुलिस ने बच्ची से बलात्कार और अबॉर्शन का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी कर रही है। यह जानकारी आर्वी पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक भानुदास पिदुरकर जानकारी दी। 

    उल्लेखनीय है कि, 13 वर्षीय बालिका के गर्भपात के बाद कदम अस्पताल के यह काले कारनामे उजागर हुए। पीड़ित बालिका के परिजनों की शिकायत के  बाद 12 जनवरी को आर्वी पुलिस ने कदम अस्पताल की छानबीन की।

    छानबीन के दौरान पुलिस को अस्पताल के पिछले हिस्से में स्थित गोबर गैस के गड्ढे में नवजात शिशुओं के अवशेष मिले। जिनमें  बालकों की 11 खोपड़ियां व शरीर की 54 हड्डियां जब्त की गई। सभी अवशेषों को केमिकल जांच व डीएनए टेस्ट के लिए नागपुर की लैब में भेज दिया गया। 

    इस घटना के उजागर होने से सर्वत्र हड़कंप मच गया है। पुलिस ने अस्पताल का संपूर्ण रिकॉर्ड खंगाल कर महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त कर लिए है़। इस मामले की जांच पुलिस अधीक्षक प्रशांत होलकर ने की। इस मामले में उन्होंने  अस्पताल की नर्स संगिता काले, पूजा दहाट को हिरासत में लिया गया है। जबकि केंद्र की संचालिका डॉ शैलजा कदम को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने के कारण उसे उप जिला अस्पताल में दाखिल किया गया।

    उल्लेखनीय है कि, पिछले कई दिनों से कदम अस्पताल में अवैध रूप से गर्भपात किए जाने की जानकारी है। इस मामले की जांच के बाद कई बड़े मामलो का खुलासा हो सकता है।