
मुंबई: मुंबई (Mumbai) में शनिवार को एक दिन की हल्की बारिश (Rain) के बाद से शहर में मौसम (Mumbai Weather) ने करवट ली है। मुंबई में हलकी ठंड के साथ मौसम खुशनुमा हो गया है। शहर में सुबह और शाम में हवाओं के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि, मुंबई में तापमान अभी और गिरेगा और शहर में आनेवाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में सोमवार को सीज़न का सबसे ठंडा दिन 13.2 डिग्री सेल्सियस के साथ दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) – मुंबई के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को शहर में अचानक हुई बारिश के बाद से तापमान गिरा है। मुंबई में जनवरी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। इससे पहले साल 2013 में शहर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो पिछले एक दशक में सबसे कम था।
दरअसल सोमवार सुबह शहर में मौसम ठंडा रहा लेकिन दोपहर होते-होते मुंबई में मौसम आम दिनों की तरह साधारण हो गया। बताया एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, आईएमडी द्वारा कोलाबा और सांताक्रूज से दर्ज किए गए दिन और रात दोनों के तापमान काफी निचे रहे। रविवार की सुबह 8.30 बजे 24 घंटों में आईएमडी कोलाबा वेधशाला द्वारा दर्ज की गई बारिश 0.8 मिमी थी, जबकि आईएमडी सांताक्रूज वेधशाला ने 4.1 मिमी बारिश दर्ज की। दर्ज की गई 4 मिमी बारिश भी एक दशक में दर्ज की गई सबसे अधिक जनवरी की बारिश थी।
रिपोर्ट के अनुसार, मौसम विभाग ने कहा कि, रविवार को आईएमडी सांताक्रूज वेधशाला द्वारा दर्ज किया गया अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम था। रविवार का दिन का तापमान 2015 के बाद शहर में दूसरा सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।