
नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2023) के लिए गुरुवार को 40 स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) का नाम शामिल है।
कैंपेनर्स की लिस्ट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र शेखावत समेत अन्य नेताओं के नाम भी शामिल है। ये सभी नेता राजस्थान में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।
BJP releases a list of 40-star campaigners for #RajasthanAssemblyElection2023.
PM Modi, party chief JP Nadda, Defence Min Rajnath Singh, HM Amit Shah, UP CM Yogi Adityanath, Assam CM HB Sarma and other leaders have been named as star campaigners. pic.twitter.com/EegheHuhVR
— ANI (@ANI) November 2, 2023
बता दें कि भाजपा ने 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा के लिए अब तक 182 उम्मदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। अब मात्र 18 उम्मदवारों के नामों की घोषणा होनी बाकी है। राज्य में 25 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होनी है।
गौरतलब है कि राज्य में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 100 सीटें जीती। जबकि, भाजपा के खाते में 73 सीटें आई और बीएसपी ने 6 सीटें हासिल कीं। इसके अलावा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) को 3 सीटें, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) को 2-2 सीटें मिलीं। 2018 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) सिर्फ एक सीट हासिल करने में सफल रही, जबकि 13 स्वतंत्र उम्मीदवार थे।