Photo: @ANI
Photo: @ANI

    Loading

    चंडीगढ़: पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar) के खालसा कॉलेज (Khalsa College) के बाहर दो छात्र समूहों में तीखी बहस हुई, जिसके बाद एक पक्ष ने गोलियां चला दीं। घटना के दौरान दो लोगों को गोली लगी है। 

    समाचार एजेंसी एएनआई के  मुताबिक, पंजाब पुलिस ने कहा कि, खालसा कॉलेज के बाहर दो गुटों के बीच झड़प के दौरान फायरिंग भी हुई। अभी स्थिति नियंत्रण में है। यह एक नियमित अपराध था, गैंगवार नहीं। पुलिस आगे की जांच कर  रही है। 

    खबरों के मुताबिक, राहगीरों द्वारा दो समूहों को तोड़ने की कोशिश की गई। हालांकि, बदले में उनके साथ मारपीट की गई। जब तक पंजाब पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक घायलों को छोड़कर बाकि समूह मौके से फरार हो गए थे। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर रही है। वहीं, कॉलेज के छात्र हथियार कैसे आए  इसकी भी जांच  पुलिस कर रही है। झड़प में घायल हुए छात्रों का इलाज फिलहाल अमृतसर के एक अस्पताल में चल रहा है।

    डीसीपी अमृतसर रशपाल सिंह ने खुलासा किया कि, छात्रों के बीच  झड़प एक लड़की के तस्वीर को लेकर हुई थी। पुलिस मामले के जांच  के लिए सीसीटीवी फुटेज निकाल रही है। घायलों की पहचान लवप्रीत सिंह और बटाला के मूल निवासी गुरसिमरन के रूप में हुई है।

    सिद्धू मूसेवाला की हत्या 

    बता दें कि, पंजाब में बढ़ते बन्दूक कल्चर के बीच कुछ दिन पहले जवाहर के गांव में अज्ञात बंदूकधारियों ने पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला पर करीब 40 राउंड गोलियां चलाई थीं। इस घटना में 28 वर्षीय मूसेवाला की जान चली गई। इस मामले में कनाडा के गोल्डी बरार और उनके सहयोगी लॉरेंस बिश्नोई जैसे कथित गैंगस्टरों की भूमिका जांच के घेरे में है।