mumbai BJP office
मुंबई बीजेपी कार्यालय

Loading

जयपुर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Assembly Election 2023) के लिए गुरुवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें 58 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। पार्टी ने टोंक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस नेता सचिन पायलट के खिलाफ अजीत सिंह मेहता और सरदारपुरा से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ महेंद्र सिंह राठौड़ को मैदान में उतारा है।

भाजपा ने सुभाष मील, उदय लाल डांगी और दर्शन सिंह गुर्जर को भी टिकट दिया है, जो क्रमशः खंडेला, वल्लभनगर और करौली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। ये तीनो बुधवार को पार्टी में शामिल हुए थे।

इससे पहले भाजपा ने दो लिस्ट जारी कर चुकी है। इसी के साथ पार्टी अब तक 200 विधानसभा सीटों में से कुल 182 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। अब मात्र 18 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होनी है।

राजस्थान में हर पांच साल में बदलती है सरकार

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होनी है। राज्य में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 100 सीटें जीती। जबकि, भाजपा के खाते में 73 सीटें आई और बीएसपी ने 6 सीटें हासिल कीं। इसके अलावा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) को 3 सीटें, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) को 2-2 सीटें मिलीं। 2018 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) सिर्फ एक सीट हासिल करने में सफल रही, जबकि 13 स्वतंत्र उम्मीदवार थे।