उदयपुर. राजस्थान (Rajasthan) से आग की खबर सामने आ रही है। उदयपुर (Udaipur) में एक फर्नीचर फैक्ट्री (furniture factory ) में रविवार को भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौजूद हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है। दमकलकर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक आग आज 5 बजे के करीब लगी। सुचना मिलते ही आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। अब तक इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। एहतियात के तौर पर फैक्ट्री के आसपास के इलाके को खाली किया जा रहा है। साथ ही लोगों को घटनास्थल से दूर रहने को कहा गया है।
#WATCH राजस्थान: उदयपुर में एक फर्नीचर फैक्ट्री में आग लगी। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/l2ZTBcztFi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2023
फिलहाल दमकलकर्मी आग बुझाने का अथक प्रयास कर रहे हैं। आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आग इतनी भयानक लगी है कि इसका धुआं कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है।
हालांकि, अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि यह आग शार्ट सर्किट के कारण भड़की। हालांकि, दमकल विभाग ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।