Sukhwinder Singh Sukhu

    Loading

    नई दिल्ली/ शिमला: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh CM) में सीएम पद के लिए दो दिन से जारी मंथन अब खत्म होने की राह पर है। कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल प्रदेश के सीएम के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) के नाम को मंजूरी दे दी है। उनके नाम की घोषणा आज शाम तक अन्य नेताओं से चर्चा के बाद की जाएगी। सूत्र के हवाले से यह जानकारी मिली है।

    हालांकि, कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि, मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अभी CLP की बैठक बुलाई गई है, 5 बजे बैठक होगी। आलाकमान ने क्या तय किया है मुझे उसकी जानकारी नहीं है। इससे पहले, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला में CLP बैठक से पहले एक-दूसरे से बातचीत की। कांग्रेस की विधायक दल की बैठक का समय बढ़ा दिया गया है। जो अब 5 बजे होगी।

    पता चला है कि, इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर हो गई। जिसके बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री का नाम आलाकमान को भेजा गया था। जहां अब खबर है कि, आलाकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है।सूत्रों ने बताया कि नदौन से विधायक सुक्खू राज्य के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं और शपथ ग्रहण रविवार को हो सकता है। राज्य की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं।