Pakistan violates ceasefire along LoC and international border in Jammu and Kashmir
File Photo

Loading

जम्मू. जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को अपने मवेशियों को चरा रही 17 वर्षीय किशोरी पर पाकिस्तानी सैनिकों ने गोली चलायी जिससे वह घायल हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि नाजिया कौसर शाम करीब छह बजे शाहपुर सेक्टर के चल्लेरी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास अपने मवेशियों को चरा रही थी तभी पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए उस पर गोली चलायी।

अधिकारियों ने बताया कि उसका शुरू में इलाज पुंछ के एक अस्पताल में किया गया और बाद में उसे विशेषीकृत इलाज के लिए जम्मू भेज दिया गया। पुंछ के जिला विकास आयुक्त राहुल यादव ने घटना की पुष्टि की और कहा कि लड़की के परिवार को 10 हजार रुपये की तत्काल सहायता जारी की गई है। (एजेंसी)