Congress
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली:  कांग्रेस (Congress) ने शनिवार को मणिपुर विधानसभा चुनाव (Manipur Assembly Election 2022) के लिए 40 उम्मीदवार घोषित किए। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह (Okram Ibobi Singh) और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एन लोकेन सिंह के नाम शामिल हैं। 

    पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, इबोबी सिंह को उनकी वर्तमान सीट थाउबल से ही उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह लोकेन सिंह को नामबोल से टिकट दिया गया है जहां से वर्तमान में वह विधायक हैं।

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के. मेघचंद्र सिंह को वांगखेम विधानसभा क्षेत्र और रतन कुमार सिंह को मयांग, इम्फाल से उम्मीदवार बनाया गया है। मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।