बंगाल की CM ममता बनर्जी (Photo Credits-ANI Twitter)
बंगाल की CM ममता बनर्जी (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नादिया: नादिया जिले में 14 वर्षीय बच्ची के साथ हुए बलात्कार मामले (Nadia Rape Case) को लेकर पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजनीति गरमाई हुई  है। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party), कांग्रेस (Congress) लगातार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और उनकी सरकार पर हमलावर हैं। जिसके कारण मुख्यमंत्री बैकफुट पर आ गई हैं। वहीं अब ममता ने लड़की की मौत ही सवाल उठा दिया है।उन्होंने कहा कि, “लड़की कही पहले से ही प्रेग्नेंट तो नहीं थी। इसी के साथ ही पीड़ित के परिजनों के दावों पर भी  सवाल उठाया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा, “आपने (लड़की के परिवार) ने भी शव का अंतिम संस्कार किया। मैं एक आम आदमी के रूप में बात कर रही हूं। उन्हें (पुलिस) सबूत कहां से मिलेगा कि उसके साथ बलात्कार किया गया था या वह गर्भवती थी या कोई अन्य कारण था जैसे कि किसी ने थप्पड़ मारा जिसके बाद वह बीमार पड़ गई।”

    मुख्यमंत्री ने परिजनों पर सवाल उठाते हुए कहा कि, “लड़की की मौत और शव का अंतिम संस्कार करने के पांच दिन बाद उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत क्यों दर्ज कराई।”

    Nadia Rape Case: भाजपा ने बोला हमला

    ममता के इस बयान पर भाजपा हमलावर है। पार्टी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट करते हुए कहा, “हंसखाली में 14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या पर ममता बनर्जी की अभद्र टिप्पणी न केवल घृणित है, बल्कि घोर अवैधता में भी डूबी है। नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाना रेप है। यह एक अपराध है। उसकी हत्या एक अपराध है। बंगाल के सीएम ने पीड़िता को शर्मसार किया और आरोपी का बचाव किया।”वहीं अब नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।

    कांग्रेस ने भी खोला मोर्चा 

    कांग्रेस नेता अरिंदम चौधरी ने ममता के बयान को उनकी निंदा की है। पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद चौधरी ने कहा, “महिला होने के बावजूद सीएम बयान दे रहे हैं कि प्रेम प्रसंग और अन्य बातें थीं। वह यह सब जनता का ध्यान भटकाने और दोषियों को बचाने के लिए कह रही है।”

    पुलिस ने किया दो आरोपियों को गिरफ्तार 

    बलात्कार कर हत्या मामले पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए एक आरोपी तृणमूल के पंचायत समिति के सदस्य का बेटा है। पुलिस ने यह कार्रवाई परिजनों की शिकायत के बाद की है।

    क्या है पूरा Nadia Rape Case?

    नदिया में एक 14 साल की लड़की के साथ दो युवकों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया था। जिसके बाद अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत के अनुसार लड़की पांच अप्रैल को आरोपी के जन्मदिन की पार्टी में उसके घर, नादिया जिले के हंसखली में गई थी और उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में 10 अप्रैल को हंसखली पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।