
रांची.झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए यहाँ विधानसभा भवन में आज सुबह 9.00 बजे मतदान प्रारंभ हो गया और सबसे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा के भूषण तिर्की ने मत डाला। राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनावी मैदान में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन के अलावा मुख्य विपक्षी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं कांग्रेस के शहजादा अनवर उम्मीदवार हैं। राज्य की दोनों सीटें निर्दलीय परिमल नाथवानी एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रेमचंद्र गुप्ता का कार्यकाल पूरा होने से रिक्त हुई है।
Independent MLAs Saryu Rai&Amit Yadav have extended their support to BJP&we hope to get the support of 2 other MLAs. With 32 votes, we hope to sent Deepak Prakash to Rajya Sabha: BJP MLA Biranchi Narayan
Voting is underway for 2 Rajya Sabha seats at the state Assembly in Ranchi. https://t.co/6SM4gAFqRb pic.twitter.com/GGHEeGRhJy
— ANI (@ANI) June 19, 2020
विभिन्न दलों के अंकगणित के अनुसार झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का चुनाव लगभग तय माना जा रहा है। 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में इस समय दो सीटें खाली हैं लिहाजा 79 सदस्यीय सदन में किसी भी उम्मीदवार को चुनाव जीतने के लिए कम से कम 27 मतों की आवश्यकता होगी और विधानसभा में अभी मुख्य सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के 29 विधायक हैं जबकि मुख्य विपक्षी भाजपा के कुल 26 विधायक हैं।