Ayodhya, Uttar Pradesh, Lord Shri Ram grand temple, found ancient Remains temple, Uttar Pradesh News, Ayodhya News, Champat Rai, General Secretary Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust
Photo: Champat Ra(, General Secretary Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) Twitte

Loading

अयोध्या:  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya) में श्रीराम जन्मभूमि स्थल की खुदाई में हिंदू देवी देवताओं के अनेको  मूर्तियां और स्तंभ मिले हैं। इसकी जानकारी  जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय (Champat Rai) ने ट्वीट करके दी। उन्होंने फोटो भी शेयर किया है।

अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण किया जा रहा है। इसलिए श्रीराम जन्मभूमि स्थल की खुदाई भी की जा रही है। खुदाई में प्राचीन मंदिर के अवशेष और मूर्तियां मिली  हैं। इसकी जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने ट्वीट कर दी। उन्होंने बताया कि खुदाई में अनेकों मूर्तियां और स्तंभ मिले हैं। इसका फोटो भी उन्होंने ट्वीटर पर शेयर किया है।

जनवरी 2024 में प्राण प्रतिष्ठा 
बता दें, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य तेज गति से हो रहा है। जनवरी 2024 में प्राण प्रतिष्ठा की भी तैयारी है। इसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 2019 में राम मंदिर को लेकर फैसला आने के बाद से राम नगरी लगातार चर्चा में हैं।

कई विकास कार्य योजनाएं चल रही हैं आयोध्या में
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ ही करीब 32 हजार करोड़ की विकास योजनाओं पर काम चल रहा है। नगर में एक बड़े एयरपोर्ट का भी निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर निर्माण शुरू होने के साथ ही यहां बड़ी संख्या में रामभक्त मंदिर आने लगे हैं।