
अमेठी: अमेठी जिले (Amethi District) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) मिशन 2022 (Mission 2022) में जोर शोर से जुटी है। भाजपा जहां बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर रही है तो वहीं साइबर योद्धा भी तैयार कर रही है जो सोशल साइट्स के जरिये ना सिर्फ अपनी सरकार के काम काज को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे, बल्कि अफवाहों को भी मुंह तोड़ जबाब देंगे। दरअसल भाजपा को सोशल मीडिया की ताकत का अंदाजा है और इसीलिए पार्टी जिले में आगामी विधानसभा चुनाव (UP Election) से पहले सोशल मीडिया (Social Media) की बड़ी टीम तैयार कर रही है।
इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने आईटी और सोशल मीडिया टीम की घोषणा कर दी है। भाजपा जिला प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संजीव तिवारी उर्फ ‘अंशु’ को जिला संयोजक आईटी विभाग, प्रशांत शुक्ला जिला संयोजक सोशल मीडिया विभाग,शचींद्र पाण्डेय जिला सह संयोजक आईटी विभाग,सिद्धनाथ सिंह जिला सहसंयोजक सोशल मीडिया विभाग और सनी दुबे को जिला सहसंयोजक सोशल मीडिया विभाग बनाया गया है। इसी प्रकार से भाजपा ने विधानसभा वार भी साइबर सिपाहियों की नियुक्त की है जिसमें दुर्गेश यादव को अमेठी, माधव द्विवेदी गौरीगंज, राहुल शुक्ला जगदीशपुर, सर्वेश मणि विश्वकर्मा तिलोई आईटी विभाग विधान सभा संयोजक बनाए गए हैं।
इसी तरह प्रवीण पांडेय को अमेठी,संबल दुबे गौरीगंज,प्रशांत शुक्ला जगदीशपुर और अनिल सिंह को तिलोई विधानसभा संयोजक सोशल मीडिया विभाग नियुक्त किया गया है। मंडल अध्यक्ष मुसाफिरखाना महेंद्र कुमार मिश्र ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी हैं।