मुलायम सिंह स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर नामांकन के लिए डिंपल यादव हुईं रवाना

    Loading

    उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (SP) की नेता डिंपल यादव (Dimple Yadav) और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पार्टी के दिवंगत संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को इटावा के सैफई में उनके स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। डिंपल यादव आज मैनपुरी विधानसभा उपचुनाव (by-election) के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद वह पति अखिलेश यादव के साथ नामांकन के लिए रवाना हुईं।

    मैनपुरी लोकसभा सीट को समाजवादी पार्टी और यादवों का गढ़ भी माना जाता है। यहां साल 1996 के बाद से ही सपा का कब्जा है। लेकिन अब पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर सपा के सामने अपना वर्चस्व बचाने की चुनौती है। बताया जा रहा है कि इसी को ध्यान में रखते हुए डिंपल यादव को टिकट दिया गया है।  

    बता दें कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने इस बार डिंपल यादव (Dimple Yadav) को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। दरअसल मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण खाली हो चुकी है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव पांच दिसंबर को होना है। जबकि 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। सपा ने सारी तैयारी कर ली है। डिंपल यादव नामांकन के लिए पति अखिलेश यादव के साथ मैनपुरी पहुंची गई हैं।