जज्बा: हुई 50 बार इंटरव्यू में फेल, अब Google ने दी 1 करोड़ की नौकरी

    Loading

    नई दिल्ली: आत्मविश्वास बहुत बड़ी चीज है, इससे दुनिया की बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। जिसको खुद पर विश्वास है उसके लिए हर चीज संभव है। कहते है ना कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। कुछ ऐसे ही प्रेरणादायी खबर आज हम आपको बताने जा रहे है, जिसे सुनकर आपको भी कुछ कर दिखाने की  प्रेरणा मिलेगी। 

    दरअसल ये मोटिवेशनल कहानी है, बिहार (Bihar) की एक 24 साल की लड़की संप्रीति यादव (Sampreeti Yadav) की, जो लगातार 50 इंटरव्यू में फेल हो गई थीं और उनके पास कोई नौकरी भी नहीं थी, लेकिन उन्होने कभी हिम्मत नहीं हारी। कड़ी मेहनत और लगन के डैम पर उसने जो कर दिखाया है वह वाकई में बेहद काबिले तारीफ है। अगर आप भी जीवन में सफल होना चाहते है तो मेनहत करना मत छोडिए, इस उचित फल आपको एक दिन अवश्य मिलेगा। 

    50 इंटरव्यू में फेल होने के बाद..

    ज्यादातर लोग एक- दो प्रयास के बाद हार मान जाते है, हालांकि इतनी असफलता के बाद भी संप्रीति ने हार नहीं मानी। आज उनके पास चार-चार कंपनियों का ऑफर है और सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि उन्हें Google ने 1.10 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज का भी ऑफर दिया है। जिसे संप्रीति ने स्वीकार कर लिया है। संप्रीति की इस सफलता से आज उनके घर में खुशी की लहर दौड़ गई है और उनके परिजन काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

    ऐसा रहा संघर्ष  

    संप्रीति के लिए भी ये सफर इतना आसान नहीं था, जी हां आपको बता दें कि संप्रीति यादव 14 फरवरी से गूगल में काम करना शुरू करेंगी। उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल की है। बता दें कि संप्रीति के लिए गूगल की नौकरी हासिल करना इतना आसान नहीं था। इसके लिए उन्होंने 9 राउंड की परीक्षा पास की है। गूगल ने संप्रीति से 9 राउंड का इंटरव्यू लिया। इन सभी राउंड में संप्रीति ने सवालों के सही जवाब दिए। इसके बाद ही गूगल की तरफ से संप्रीति को इतने बड़े पैकेज वाली नौकरी का ऑफर मिला।