yogi and akhilesh Yadav Dinner Party
CM योगी और अखिलेश यादव (PIC Credit: Social Media)

Loading

नवभारत डिजिटल डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने राज्यसभा (Rajya Sabha Election 2024) की 10 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव के पहले डिनर (CM Yogi Dinner Party) के लिए मंत्रियों आमंत्रित किया है। साथ ही सीएम योगी ने अपने सभी विधायकों और सहयोगी दलों के विधायकों को भी डिनर में बुलाया है। 

सपा ने भी रखी डिनर पार्टी   

मुख्यमंत्री की तरफ से यह डिनर रात 8:00 बजे लोक भवन में आयोजित किया गया है। वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की तरफ से भी एक डिनर का आयोजन किया गया है। ये डिनर सपा कार्यालय पर रात आठ बजे आयोजित होगा। इस डिनर में सपा ने अपने साथ अपने पाले के विधायकों को आमंत्रित किया है।

दोनों दलों ने किया राजा भैया को आमंत्रित

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के प्रमुख राजा भैया को भाजपा और सपा दोनों दलों ने आमंत्रित किया है। राजा भैया की पार्टी में दो विधायक हैं, एक राजा भैया खुद और एक बाबागंज सीट से विधायक। ऐसे में इन दोनो को अपने पाले में करने के लिए सपा और भाजपा एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। दोनो दलों के प्रमुख से राजा भैया की बातचीत हो गई है। हालांकि, ओम प्रकाश से राजा भैया की मुलाकात के बाद यह तय हो गया है कि वह भाजपा की डिनर पार्टी में शामिल होंगे। हालांकि सभी को रात की तस्वीरों का इंतजार है। 

डिनर पॉलिटिक्स का महत्व 

डिनर पॉलिटिक्स से भाजपा और सपा दोनों दलों को फायदा पहुंच सकता है। दोनों दलों के नेता अपने पाले में आने वाले नेताओं से कुछ लुभावने वाले वादे कर सकते हैं। किसी को आने वाले दिनों में विधान परिषद तो किसी को लोकसभा चुनाव में सीट का ऑफर दिया जा सकता है।