स्वतंत्र देव सिंह ने दिया यूपी भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा, जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष
File Photo

    Loading

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) को भेज दिया है। ज्ञात हो कि, राज्य में दोबारा योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार में सिंह को जल शक्ति मंत्री बनाया गया है।

    Swatantra Dev Singh का 16 जुलाई को कार्यकाल हुआ समाप्त 

    स्वतंत्र देव सिंह 19 जुलाई 2019 से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद तत्कालीन अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय के केंद्र में मंत्री बनने के बाद स्वतंत्र देव (Swatantra Dev Singh) को राज्य का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। बीजेपी के संविधान के अनुसार कोई भी नेता तीन साल तक की अध्यक्ष पद तक रह सकता है। इसी के मद्देनजर 16 जुलाई 2022 को उनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है।

    श्रीकांत शर्मा सहित कई नेताओं के नाम 

    भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कई बड़े नेताओं के नाम चल रहा है। भाजपा जिसमें पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, बाबूराम निषाद, प्रकाश पाल,  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, शिव प्रताप शुक्ला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई, नरेश अग्रवाल, संजय सेठ, सुरेंद्र नागर, संजय सिंह, मानवेंद्र सिंह, जफर इस्लाम के नाम शामिल हैं।

    ब्रह्मांड के अध्यक्ष बनाने की संभावना ज्यादा

    जब से भाजपा में मोदी और शाह का युग आया है। भाजपा कोई भी निर्णय बेहद सोच समझकर और जातिगत समीकरण को देखकर करती है। 2014 लोकसभा चुनाव के समय भाजपा ने ब्राह्मण चेहर लक्ष्मीकांत वाजपेयी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। वहीं 2019 के आम चुनाव के दौरान भी महेन्द्र नाथ पांडे को राज्य की कमान दी थी। दो चुनाव को देखते हुए इस बार भी किसी ब्राह्मण के प्रदेश अध्यक्ष बनने की संभावना जताई जा रही है।