File Photo
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: दहेज़ जैसी कुप्रथा के विरोध में कानून बनने के बाद आज भी दहेज के कई मामले सामने आते है, जो समाज का घिनौना चेहरा दिखाते है। इसका ही एक ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सामने आया है। दरअसल यहां जो हुआ उससे स्थानीय लोगों में सनसनी मच गई है। दरअसल यहां हो रहे सामूहिक विवाह समारोह में शादी करने पहुंचा दूल्हा दहेज में बाइक नहीं मिलने की वजह से शादी से भाग गया। जिसकी चर्चा हर जगह होने लगी है। 

    उत्तर प्रदेश में चौंकाने वाली घटना 

    आपको बता दें कि इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना कानपुर के शरीफ पुर गांव की है। गौरतलब है कि यहां एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें 144 जोड़े नई जीवन की शुरुआत करने के लिए शामिल हुए। इतना ही नहीं बल्कि इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश के मंत्री धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे। ऐसे में यह घटना बहुत चौंकाने वाली है। 

    दूल्हा भाग गया और..

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दूल्हा एक गिलास पानी लेने के बहाने एक मिनट के लिए मंडप से निकला और विवाह स्थल से गायब हो गया। जब वह नहीं लौटा तो उसे काफी ढूंढा गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। बाद में लड़की की मां ने अफसरों को बताया कि दूल्हे ने दहेज में बाइक की मांग की थी। लेकिन गरीबी की वजह से हम लोगों ने बाइक देने असमर्थता जता दी, जिससे नाराज होकर दूल्हा भाग गया।

    इसके बाद घटना की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि जब दुल्हन के परिजनों ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए उसकी ये मांग पूरी न होने की बात बताई, तो दूल्हे ने बाहर निकलने की योजना बनाई और भाग गया। इस घटना से गांव पूरा हल गया है।