इंटरनेशनल इवेंट्स के हब के रूप में स्थापित हुआ है उत्तर प्रदेशः नन्दी

Loading

  • पूरी दुनिया की निगाहें भारत की ओर हैं, उत्तर प्रदेश की ओर हैं, नोएडा की ओर हैंः नन्दी
  • योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रत्येक सेक्टर में यूपी बना रहा है नये कीर्तिमान
  • उत्तर प्रदेश के ब्राण्ड यूपी को आज ग्लोबल मंच पर मिली विशेष पहचान
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में चल रहे मोटोजीपी-2023 में बिजनेस कांक्लेव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी (Nand Gopal Nandi)  ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की तस्वीर और परिवेश को बदलने वाले कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इन्वेस्ट यूपी की पूरी टीम की ओर से स्वागत और अभिनन्दन किया।

बिजनेस डेलीगेट्स को सम्बोधित करते हुये मंत्री नन्दी जी ने कहा कि- माननीय प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री के यशस्वी नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल इवेंट्स के हब के रूप में स्थापित हुआ है। ग्लोबल इंवेस्टर समिट, इंटरनेशनल ट्रेड शो और मोटोजीपी की सफल मेजबानी से उत्तर प्रदेश वैश्विक आयोजनों की हैट्रिक पूरी करने जा रहा है।

 

मोटोजीपी पूरी दुनिया में नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की समृद्धि और प्रगतिशीलता की तस्वीर प्रस्तुत कर रहा है। यह क्षण 24 करोड़ प्रदेशवासियों के लिए ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है। मंत्री नन्दी कहा कि आज पूरी दुनिया की निगाहें भारत की ओर हैं, उत्तर प्रदेश की ओर हैं, नोएडा की ओर हैं। उत्तर प्रदेश को एक ऐसे विराट आयोजन की मेजबानी का अवसर प्राप्त हो रहा है, जिसके दुनिया भर में करोड़ों प्रशंसक और चाहने वाले हैं। ये क्षण 24 करोड़ प्रदेशवासियों के लिए ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रत्येक सेक्टर में नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। औद्योगिक विकास, निवेश, निर्यात के साथ ही स्पोर्ट्स के क्षेत्र में भी इंटरनेशनल इवेंट्स के हब के रूप में स्थापित हुआ है। उत्तर प्रदेश असीम संभावनाओं वाला प्रदेश है और यहाँ सबसे ज्यादा आबादी युवाओं की है। ऐसे में युवाओं की दिलचस्पी वाले इस मोटोजीपी इवेंट का आयोजन बेहद महत्वपूर्ण है।

आज का यह इवेंट नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की वास्तविक तस्वीर को प्रदर्शित कर रहा है। नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में जहाँ एक ओर प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को संवारने का संकल्प है, तो वहीं दूसरी ओर मोटोजीपी जैसे वैश्विक आयोजन की मेजबानी है। मंत्री नन्दी ने कहा कि आज प्रदेश की कानून व्यवस्था एक मिसाल बनी है। यही कारण है कि दुनिया भर के निवेशक उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इसके साथ ही यह वैश्विक आयोजनों का केन्द्र बनकर उभरा है। पिछले 6 वर्षों के दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी सुविधाओं के विकास ने पूरे परिवेश को बदल दिया है।

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट, इंटरनेशनल ट्रेड शो और मोटोजीपी के सफल आयोजन के साथ ही साल 2023 में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों की हैट्रिक पूरी कर रहा है। इस आयोजन का प्रसारण सैटेलाइट टीवी के माध्यम से 200 देशों के 50 करोड़ घरों तक पहुँच रहा है। मोटोजीपी देखने के लिए 1 लाख से अधिक टिकट की बिक्री हुई है। इस इवेंट से लगभग 1000 करोड़ की आर्थिक गतिविधियों के साथ ही बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के अवसर प्राप्त हुए हैं।

बीएमडब्ल्यू, रेड बुल, ओकले, अमेजन, डीएचएल, इण्डियन ऑयल जैसे 275 से अधिक नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड मोटोजीपी से जुड़े हैं। यह आयोजन ब्रांड यूपी को ग्लोबल मंच प्रदान कर रहा है। इस आयोजन से उत्तर प्रदेश में स्पोर्ट्स टूरिज्म एवं अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई मिलेगी। इसके साथ ही यह आयोजन वैश्विक मंच पर समृद्ध और प्रगतिशील उत्तर प्रदेश की तस्वीर प्रस्तुत कर रहा है।