NANDI

    Loading

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई और निवेश प्रोत्साहन मंत्री और प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नंद गोपाल गुप्ता नन्दी (Minister Nand Gopal Gupta Nandi) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) से उनके आवास पांच कालीदास मार्ग पर मुलाकात कर धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं दी। औद्योगिक निवेश (Industrial Investment) के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के ग्लोबल हब बनने और लगातार बेहतर होते सड़क, रेलमार्ग, जलमार्ग, वायु मार्ग, इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही डिफेंस कॉरिडोर के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुभकामनाएं दी। 

    मंत्री नन्दी ने कहा कि 25 करोड़ आबादी वाला उत्तर प्रदेश आज भारत का सबसे बड़ा राज्य है। बेहतर कानून व्यवस्था और सुदृढ़ औद्योगिक नीति के कारण आज उत्तर प्रदेश पूरे विश्व को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है क्योंकि औद्योगिक निवेश के लिए हमारे पास सबसे बड़ा लैंड बैंक है। बेहतर औद्योगिक नीतियां हैं, सुदृढ़ कानून व्यवस्था हैं।  उन्होंने कहा कि हम खाद्यान्न उत्पादन में न केवल आत्मनिर्भर हैं, बल्कि निर्यात भी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनामी वाला राज्य बनने की ओर अग्रसर है। 

     फरवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अथक प्रयासों से आज उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ गंतव्य के रूप में उभर कर पूरे विश्व में स्थापित हुआ है। जून में 80 हजार करोड़ का ग्राउंड बेकिंग सेरेमनी सफलतम पूर्वक संपन्न कराने के बाद मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आगामी 10 से 12 फरवरी 2023 तक उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होने जा रहा हैं। मंत्री नन्दी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विभागीय विकास कार्यों पर चर्चा के साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र प्रयागराज शहर दक्षिणी में हो रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। मंत्री नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के अन्तिम गांव और अन्तिम व्यक्ति तक खुशहाली और विकास की रौशनी पहुंचाई हैं। उत्तर प्रदेश तरक्की और समृद्धि के दीपक से जगमगा रहा है।

    स्वदेशी उत्पाद खरीद कर स्थानीय कारीगरों के जीवन में खुशियां बांटें

    मंत्री नन्दी ने सभी प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की धनतेरस का त्योहार सभी के जीवन में हर्ष और उल्लास लेकर आये, तथा जीवन धन धान्य से पूर्ण करें। मंत्री नन्दी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उत्सवों की इस श्रृंखला में स्वदेशी उत्पाद खरीद कर स्थानीय कारीगरों के जीवन में खुशियां बांटने का संकल्प लें और देश को आत्मनिर्भर बनायें। मंत्री नन्दी ने कहा कि राज्य में अब 13 एक्सप्रेसवे हैं। उत्तर प्रदेश 13 एक्सप्रेसवाला  वाला देश का पहला राज्य बन गया है। कुल 3,200 किमी के 13 एक्सप्रेस-वे में से छह उपयोग में हैं, जबकि अन्य सात निर्माणाधीन हैं।

     प्रदेश में इन्फ़्रास्ट्रक्चर का हो रहा तीव्र विकास 

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यशस्वी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास और आर्थिक उन्नयन के नित नये आयाम गढ़ रहा है। बड़े पैमाने पर निवेश और उद्योगों की स्थापना से प्रदेश में इन्फ़्रास्ट्रक्चर का तीव्र विकास हो रहा है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। फरवरी 2023 में आयोजित होने जा रहा ग्लोबल इंवेस्टर समिट प्रदेश की अर्थव्यवस्था और औद्यौगिक विकास को नई रफ़्तार देने के साथ ही नई सम्भावनाओं की उड़ान का रनवे साबित होगा।