माँ शीतला की पूजा कर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुरु किया चुनाव प्रचार

    Loading

    कौशांबी : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मां शक्ति शीतला के दरबार में पूजन अर्चना कर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। डिप्टी सीएम को माता शीतला के दरबार में उनके पारिवारिक पुरोहित बैरागी बाबा सहित अन्य धर्म गुरुओं ने पूजा कराई।

    वर्ष 2012 में जब यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने पहली बार विपरीत परिस्थितियों में कमल खिलाया था उस समय भी इसी मंदिर में पूजा कर केशव प्रसाद मौर्य ने विजय प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह 2012 में विधायक हुए। 2 साल बाद अपने विजय रथ पर सवार वह 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रयागराज की फूलपुर की सीट से सांसद चुने गए। पार्टी में अपनी कर्तव्य निष्ठा और जुझारूपन की बदौलत उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का पद हासिल किया। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में सोशल इंजीनियरिंग कर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। सरकार में वह उपमुख्यमंत्री की हैसियत से विकास के नित नए कीर्तिमान स्थापित किए।

     

    साल 2022 में पार्टी में वह मौजूदा समय मे संकट मोचन की भूमिका में नज़र आ रहे है। शनिवार को एक बार फिर से केशव मौर्य सिराथू विधानसभा में इतिहास दोहराने उतरे है। माँ शीतला के समक्ष उन्होंने वैदिक रीति रिवाज से माँ की स्तुति की।