नोएडा में गरजे योगी आदित्यनाथ, बोले कभी माफिया चलाते थे उत्तर प्रदेश, अब जेल में सड़ रहे

    Loading

    नोएडा : ग्रेटर नोएडा  (Greater Noida) में विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) माफियाओं पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में माफिया जो कभी प्रदेश की व्यवस्था का संचालन करते थे और उनके बगैर सत्ता का पत्ता नहीं हिलता था। आज वे जेलों (jails) में सड़ते हुए कैसे गिड़गिड़ा रहे हैं ये आप देखते होंगे। 

    सीएम योगी ने कहा कि PM ने देशवासियों का आह्वान किया था कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर हम सबका जल संरक्षण का संकल्प होना चाहिए। इसके लिए हर ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर खोदे गए थे। हम प्रदेश में अबतक 58,000 से अधिक ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर के कार्यक्रम पूरे कर चुके हैं। 

    इससे पहले भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा पहुंचे। यहां वे भारत जल सप्ताह का उद्घाटन किया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने कहा कि आगामी दशकों में भारत की आबादी के तेज गति से बढ़ने का अनुमान है। इसके लिए वाटर मैनेजमेंट और वॉटर गवर्नेंस सिस्टम की जरूरत होगी। इस सिस्टम से जल के समान वितरण और रीसाइक्लिंग जैसे कार्य प्रभावी रूप से हो सकेंगे।