YOGI-RAJBHAR

Loading

नई दिल्ली/लखनऊ: जहां आज यानी मंगलवार 5 मार्च को योगी सरकार 2.0 (Yogi Goverment) का पहला मंत्रिमंडल विस्तार शाम 5 बजे राजभवन में होगा। वहीं खबर आ रही है कि, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar), BJP एमएलसी दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) और आरएलडी से पुरकाजी के MLA अनिल कुमार या RLD विधायक दल के नेता राजपाल बालियान मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें से राजभर और दारा OBC तो अनिल कुमार दलित और राजपाल बालियान जाट से ताल्लुक रखते हैं।

सूत्रों की मानें तो आज यानी मंगलवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल लखनऊ लौट रही हैं। उनके लखनऊ लौटने के बाद राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम प्रस्तावित है। ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, BJP के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें

दरअसल बीते वर्ष जुलाई में सुभासपा के दोबारा NDA में शामिल होने और योगी सरकार के पहले कार्यकाल में वन मंत्री रहे दारा सिंह चौहान के सपा छोड़ BJP में वापसी करने के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें लग रही थीं। देखा जाए तो लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले ही मंत्रिमंडल विस्तार होने के भरपूर आसार थे, लेकिन इस संभावना को बीते शुक्रवार को तब ज्यादा बल मिला जब दिल्ली में BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से लखनऊ वापस लौटकर उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भेंट की थी।  

60 मंत्रियों का होगा मंत्रिमंडल!

हालाँकि नियमानुसार मंत्रिमंडल के सदस्यों की अधिकतम संख्या 60 हो सकती है। फिलहाल योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों समेत 18 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्य मंत्री हैं। इस तरह मंत्रिमंडल के सदस्यों की कुल संख्या 52 है। ऐसे में अभी 8और सदस्य इसमें शामिल किए जा सकते हैं। 

क्या है BJP का टारगेट 

दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले BJP अब उत्तरप्रदेश में अपने सियासी समीकरण को और भी ज्यस्दा दुरुस्त करने में जुट गई है। ऐसे में ओपी राजभर और दारा सिंह चौहान के मंत्री बनाने से अब पूर्वांचल में BJP को और ताकत मिलेगी। पूर्वांचल में इन दोनों ही समुदाय के काफी संख्या में वोटर्स हैं। गौर्तालाबं है कि अबकी बार BJP ने राज्य की 80 लोकसभा सीट जीतने का टारगेट बना लिया है। इसीके चलते BJP ने राजभर और चौहान को साथ में मिला लिया है।