PIC: Twitter
PIC: Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: ऑडियो कंपनी Noise ने अपना नया डिवाइस भारत (Noise Smart Watch In India) में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने स्मार्ट वियरेबल्स में लेटेस्ट स्मार्टवॉच ColorFit Pulse Go Buzz को भारत में पेश किया है। इसमें Noise की Tru Sync तकनीक का यूज़ किया गया है। जिसे लेकर दावा किया गया है कि, यह Bluetooth v5.3 के ज़रिए वन स्टेप कनेक्शन देती है। जिसका मतलब है कि कनेक्टिविटी के मामले में यह काफी एडवांस्ड और तेज है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से… 

    Features

    Noise ColorFit Pulse Go Buzz स्मार्टवॉच में 1.69-इंच TFT LCD स्क्रीन मिलती है। वॉच में बिल्ट इन स्पीकर और माइक्रोफोन भी है। यूजर्स वॉच पर अपने कॉल लॉग और फेवरेट कॉन्टेक्ट्स भी आसानी से देख सकते हैं। इसके साथ इस वॉच में हार्ट रेट सेंसर, SpO2 ब्लड ऑक्सीजन सेंसर और एक एक्सिलरोमीटर फीचर्स भी है। 

    Noise ColorFit Pulse Go Buzz स्मार्टवॉच में 100 से ज़्यादा स्पोर्ट्स मोड और एक ऑटो स्पोर्ट्स डिटेक्शन फीचर भी मौजूद है। इस वियरेबल में 300mAh की बैटरी है जिसके बारे में दावा किया गया है कि, यह साधारण यूज़ में 7 दिनों तक चल सकती है। कंपनी के अनुसार, इसे पूरी तरह से चार्ज होने में लगभग 2 घंटे का समय लगता है।इसके डिजाइन एलिमेंट्स पर नजर डालें तो यह 22.6mm सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आती है। इसे वॉटर और डस्ट से बचाव के लिए IP68 रेट किया गया है। 

    Noise ColorFit Pulse Go Buzz स्मार्टवॉच iOS 11 और उससे ऊपर के वर्जन पर चलने वाले Apple डिवाइसेज के साथ भी कम्पैटिबल है। यह एंड्रॉयड 9 साथ आसानी से कनेक्ट हो सकता है। इसके अलावा इसमें फोन लोकेशन, एक्टिविटी ट्रैकिंग, रिमोट म्यूजिक कंट्रोल, फीमेल हेल्थ मॉनिटरिंग आदि जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।  

    Price

    Noise ColorFit Pulse Go Buzz को भारत 1,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसे ग्राहक Amazon और gonoise.com से आसानी से खरीद सकते हैं। कंपनी ने इसे जेट ब्लैक, मिडनाइट ब्लू, मिस्ट ग्रे, ऑलिव ग्रीन और रोज पिंक कलर वेरिएंट्स में पेश किया है।