jam
file

    Loading

    भिवंडी. मुंबई-नाशिक महामार्ग (Mumbai-Nashik Highway) पर भिवंडी-ठाणे बायपास (Bhiwandi-Thane Bypass) पर गुरुवार सुबह से यातायात बाधित होने के कारण संपूर्ण महामार्ग पर यातायात ठप्प हो गया। ठाणे सीमांतर्गत मुंब्रा (Mumbra) परिसर में कंटेनर पलटलने के कारण परिणाम स्वरूप महामार्ग पर यातायात बाधित होने के कारण मुंबई-नाशिक महामार्ग पर भयंकर रूप से यातायात बाधित रहा। जाम से वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

    गौरतलब है कि मुंब्रा में कंटेनर पलटने की वजह से मुंबई-नासिक महामार्ग पर भी यातायात जाम होने का व्यापक असर देखा गया। पडघा टोल नाका से खारेगांव टोल नाका तक 10-15 किलोमीटर की दूरी तक यातायात बाधित रहा। यातायात नियंत्रित करने के लिए यातायात विभाग द्वारा प्रयत्न देर रात तक शुरू रहा।

    जगह-जगह रुके थे वाहन

    मानकोली नाका सहित जगह-जगह वाहन रूके हुए थे। यातायात विभाग द्वारा जाम निस्तारण के लिए हर संभव प्रयास किया गया, बावजूद कई घंटों तक वाहन चालकों को  जाम में फंसे रहने की परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रैफिक पुलिस की कड़ी मेहनत के उपरांत करीब तीन-चार घंटे में यातायात सुचारू हो सका।