सांड के साथ मस्ती करना शख्स को पड़ा भारी, दी ऐसी पटखनी कि उड़ गए होश, देखें वीडियो

    Loading

    जानवरों के वीडियो (Animals Video) देखना लोगों को बहुत पसंद आता है। इन वीडियोज़ में उनके अजीबो-गरीब हरकत, करतब तो कभी लड़ाई देखने को मिलती है। कुछ वीडियो में जानवर और इंसानों (Animals And Human Relations) के खूबसूरत रिश्ते को देखा जा सकता है, वहीं कुछ में इंसान कैसे जानवर के गुस्से का शिकार हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक सांड को देखा जा सकता है। यह वीडियो बेहद हैरान करने वाला है।         

    इस वीडियो में एक शख्स सांड के साथ मस्ती करता नज़र आ रहा है, लेकिन बाद में जो उसके साथ हुआ, वह चौकाने वाला है और शायद ही वह शख्स इस दिन को भूल पाएगा। शख्स को उसकी मस्ती भारी पड़ गई और वह सांड के गुस्से का शिकार हो गया।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स सांड के साथ मस्ती कर रहा है। पहली बार में वह बच जाता है, लेकिन बाद में अचानक पीछे से सांड उसे ऐसी पटखनी देता है कि वह मैदान पर तेज़ से गिर जाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो को खूब पसंद भी किया जा रहा है। ट्विट पर इस वीडियो को ‘Hold My Beer’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देख लोग शानदार कमैंट्स भी कर रहे हैं।