Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    हम सभी को पता है कि शराब ( Alcohol) सेहत के लिए हानिकारक होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है ये बात जानवरों को भी पता है। यह आपको जानकर हैरानी होगी। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। जिसमें एक पालतू कुत्ता (Dog) अपने मालिक को शराब पीने के लिए रोक रहा है। कुत्ते की समझदारी देखकर सभी लोग उसकी तारीफ कर रहे है। हम सभी को पता है कि कुत्ते बहुत वफादार होते है।

    आये दिन सोशल मीडिया पर कुत्ते के समझदारी के वीडियो वायरल होते रहते है। जिसे देखकर लोग दंग रह जाते है। कभी अपने मालिक के साथ काम करने के कभी गाड़ी पार्क करवाने के ऐसे कुत्तों से कूड़े कई वीडियो सामने आते रहते है। इन दिनों यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में आप देख सकते है कि किस तरह एक शख्स बीयर पीने के लिए बैठा है, लेकिन छोटा सा कुत्ता उसे बार-बार रोकने की कोशिश करता है।

     वीडियो देखकर कुत्ते की समझदारी पर आपको भी गर्व हो रहा होगा। यह वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है। वीडियो को ट्विटर पर इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी रूपिन शर्मा ने शेयर किया गया है। वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो पर यूजर्स मजेदार रिएक्शन और कमेंट कर रहे हैं।